Khatron Ke Khiladi 14: Rohit Shetty संग पंगे के बाद asim riaz पर फूटा सेलेब्स का गुस्सा, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे हैं ट्रोल

Khatron Ke Khiladi के 14वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। अपने बड़बोले तेवर और रोहित शेट्टी संग विवाद के चलते, आसिम रियाज शो से बाहर हो चुके हैं और काफी ट्रोल हो रहे हैं।

Khatron Ke Khiladi 14

Khatron Ke Khiladi 14
Khatron Ke Khiladi 14

Khatron Ke Khiladi सीजन 14 की शुरुआत हो चुकी है। यह सीजन इस बार शुरुआत से पहले से ही सुर्खियों में बना हुआ था। शूटिंग के दौरान खबरें आई थीं कि आसिम रियाज का शो में कुछ कंटेस्टेंट्स के साथ बड़ा झगड़ा हुआ है और इसके चलते उन्हें शो से बाहर कर दिया गया है। अब शो टेलीकास्ट होने के बाद .ये खबरें सच साबित हुई हैं। आसिम रियाज, शो के होस्ट डायरेक्टर-प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के साथ भिड़ गए। इस दौरान, अभिषेक समेत कुछ और कंटेस्टेंट्स को भी आसिम ने काफी कुछ कहा। इसके बाद उन्हें शो से एविक्ट कर दिया गया है। अपने बड़बोले तेवर और रोहित शेट्टी संग विवाद के चलते, आसिम काफी ट्रोल हो रहे हैं और कई सेलेब्स उनके इस बर्ताव को पूरी तरह गलत बता रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं डिटेल्स।

Khatron Ke Khiladi से बाहर हुए आसिम रियाज

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

asim riaz को Rohit Shetty के स्टंट बेस्ड शो से पहले ही हफ्ते में बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। उनकी बदतमीजियों के कारण उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। शो में आसिम काफी कुछ ऐसा कहते नजर आए, जो फैंस से और यहां तक कि सेलेब्स से भी हजम नहीं हो रहा है। आसिम, अभिषेक से तो भिड़े ही, लेकिन इस दौरान उन्होंने शो की टीम को भी काफी कुछ कह डाला। इसके बाद रोहित शेट्टी से भी उनकी कहासुनी हुई। बाहर आने के बाद जहां आसिम लगातार इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट कर रहे हैं। वहीं, कई सेलेब्स उनके बर्ताव को पूरी तरह से गलत ठहरा रहे है।

Read more: Hamas chief killed in Iran. Who was Ismail Haniyeh? : ईरान में हमास प्रमुख की हत्या। कौन थे इस्माइल हनीया? जानिए उनके बारे में…

आसिम के रवैये को इन सेलेब्स ने बताया गलत

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बिग बॉस में आसिम के साथ नजर आ चुकीं आरती सिंह ने उन्हें पूरी तरह से गलत ठहराया है। उन्होंने कहा, “आसिम का यह बर्ताव पूरी तरह से गलत है। मुझे लगता है कि सक्सेस लोगों को बदल देती है। आसिम का मेकर्स, टीम, बाकी कंटेस्टेंट्स और यहां तक कि रोहित सर के साथ इस तरह का बर्ताव करना पूरी तरह गलत है। पता नहीं रोहित सर इतना सब होने के बाद कैसे शांत रह गए…मैं उन्हें सलाम करती हूं।” हालांकि, बाद में रोहित शेट्टी अपना आपा खोकर आसिम को काफी कुछ कहते दिखे। इसके अलावा कुशाल टंडन ने भी आसिम को गलत ठहराया है और ट्वीट करके काफी कुछ कहा है। वहीं, शिल्पा शिंदे ने आसिम का सपोर्ट किया है और कहा है कि उन्हें उकसाया गया था।

Khatron Ke Khiladi 14
Khatron Ke Khiladi 14

Khatron Ke Khiladi 14 आपको कैसा लग रहा है, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें ETC Daily News से।

Leave a Comment